Hindi News / news / पटना में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, सोशल मीडिया पर नजर रखेगा जिला...

पटना में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, सोशल मीडिया पर नजर रखेगा जिला प्रशासन

1st Bihar Published by: RAHUL SINGH Updated Nov 09, 2019, 7:42:57 AM

पटना में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, सोशल मीडिया पर नजर रखेगा जिला प्रशासन

- फ़ोटो

PATNA : अयोध्या मामले में आज फैसला आने से पहले राजधानी पटना में पुलिस अलर्ट हो गई है. डीएम कुमार रवि ने पटनावासियों से अपिल की है कि अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले फैसले को सौहार्दपूर्ण तरीक़े से देखें और शांति व्यवस्था  बनाये रखें.

डीएम ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अतिरिक्त सुरक्षा के साथ कई स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे.

सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. Whatsapp ग्रुप में क्रिया-प्रतिक्रिया या भावना को ठेस पहुंचाने वाले message देने पर कार्रवाई की जाएगी. सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर videography और Cctv के माध्यम से नजर रखी जाएगी. डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारियों को थाना अध्यक्षों के साथ लगातार अपने -अपने प्रखंडों में पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है.