1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2022, 7:43:24 AM
- फ़ोटो
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की है। इस रेड में करोड़ों के मकान और जमीन का खुलासा हुआ है। अरविंद कुमार के ठिकानों पर ये छापेमारी हुई। उनके कई अकाउंट में अवैध कमाई भी है। आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के इंजीनियर अरविंद कुमार के आवास और कार्यालय पर मंगलवार को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने छापेमारी की जिसमें करोड़ों रुपये के भूखंड और मकान की जानकारी मिली है। सिर्फ पटना में ही चार जगह जमीन और मकान मिले हैं। यह संपत्ति पत्नी और बेटों के नाम पर बनाई गई है।
इस मामले में एसवीयू ने आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया है। इसमें लगभग एक करोड़ 51 लाख रुपये की संपत्ति अवैध और नाजायज ढंग से अर्जित करने का आरोप है। एसवीयू से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक़ छापेमारी के बाद संपत्ति का किए गए आकलन में पता चला कि उनके पास यह करीब पांच करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है।