Hindi News / news / पटना हाई कोर्ट में बढ़ी जजों की संख्या, चीफ जस्टिस संजय करोल ने...

पटना हाई कोर्ट में बढ़ी जजों की संख्या, चीफ जस्टिस संजय करोल ने दो नए जजों को दिलाई शपथ

1st Bihar Published by: Updated Mar 29, 2022, 7:39:59 PM

पटना हाई कोर्ट में बढ़ी जजों की संख्या, चीफ जस्टिस संजय करोल ने दो नए जजों को दिलाई शपथ

- फ़ोटो

PATNA : जजों की कमी से जूझ रहे पटना हाई कोर्ट को दो नए जज मिल गए हैं। मंगलबार को हाई कोर्ट के शताब्दी भवन में मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने नव नियुक्त न्यायाधीश राजीव राय और जस्टिस हरीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दो नए जजों के आने से पटना हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।


शपथ ग्रहण समारोह में सभी जजों के साथ नवनियुक्त जजों के परिवार के अलावा महाधिवक्ता ललित किशोर, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चन्द्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संभावना जताई जा रही है कि दो नए जजों के आने से मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी।


बताते चलें कि अधिवक्ता कोटे से नियुक्त न्यायाधीश राजीव राय संवैधानिक, प्रशासनिक और आपराधिक मामलों  के विशेषज्ञ हैं। जबकि न्यायाधीश हरीश कुमार विश्वविद्यालय, शिक्षा और संवैधानिक मामलों के जानकार हैं। दोनों न्यायाधीश हाई कोर्ट में राज्य सरकार के वकील थे।