Hindi News / news / पटना जा रही बस की कार से जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोग...

पटना जा रही बस की कार से जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोग बूरी तरह से घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 14, 2024, 2:28:54 PM

पटना जा रही बस की कार से जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोग बूरी तरह से घायल

- फ़ोटो

BETTIAH: बिहार में हर दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की असमय ही जान जा रही है। ताजा घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया की है, जहां पटना जा रही बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था का दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। जौकटिया पोखरा चौक के पास यह हादसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग रक्सौल से बेतिया जा रहे थे, तभी बेतिया से पटना जा रही जय माता दी बस से कार की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारा दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया है।


गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में कार ड्राइवर तिलक अग्रवाल, मनदीप कुमार, जोगिंदर प्रसाद और हरिंदर प्रसाद शामिल हैं। परिजनों ने बताया है कि जोगिंदर प्रसाद की तबीयत खराब थी, जिन्हें इलाज के लिए बेतिया ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार और बस को जब्त कर लिया है मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार