Hindi News / news / पटना का पहला साइबर थाना खुला, आज से शुरू होगा काम, Cyber अपराध...

पटना का पहला साइबर थाना खुला, आज से शुरू होगा काम, Cyber अपराध अब जल्द सुलझने की उम्मीद

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 09, 2023, 9:29:09 AM

पटना का पहला साइबर थाना खुला, आज से शुरू होगा काम, Cyber अपराध अब जल्द सुलझने की उम्मीद

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है. यहां पहला साइबर थाना शुक्रवार से काम करने लगेगा. पटना के बेली रोड पर ललित भवन के पास पुरानी FSL बिल्डिंग में साइबर थाना खोला गया है. इससे साइबर क्राइम जल्द सुलझने की उम्मीद है.


इस थाने की DSP अनुराधा सिंह इसकी पहली थानाध्यक्ष होंगी. थानाध्यक्ष के साथ चार इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल, एक प्रोग्रामर और तीन डेटा ऑपरेटर की भी नियुक्ति की गई है. बता दें साइबर थाना पटना जिले का 77वां थाना होगा. 76वां थाना उत्पाद थाना है. वही दूसरी तरफ पटना जिला रेल पुलिस में भी शुक्रवार से रेल साइबर थाना काम करने लगेगा. जिसके लिए पटना जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर जीआरपी थाने के पास साइबर थाना बनाया गया. जो पटना रेल जिला का 13वां - थाना होगा. 


रेल DSP मुख्यालय सुशांत कुमार चंचल को रेल साइबर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है.ये भी बता दे अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह पहले की तरह स्थानीय थाने में भी शिकायत कर सकता है. जिसके लिए स्थानीय थाना केस दर्ज करने से मना नहीं कर सकता है.अब तक राज्यभर में 44 साइबर थाने खोले गए हैं.