1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Apr 23, 2021, 5:17:33 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अगमकुआं थाना में भीषण आग लगी है. इस घटना में कई गाड़ियां जलकर राख हो गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अगमकुआं थाना परिसर में रखी हुई गाड़ियां जल गई हैं. हालांकि आग कैसे लगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है. भीषण आग को देखकर आस-पास के इलाकों के बीच आफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
आगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है. पुलिस भी आग बुझाने में दमकलकर्मियों का मदद कर रही है.