Hindi News / news / पटना के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

पटना के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2022, 8:54:20 PM

पटना के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक अपार्टमेंट में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर विस्फोट होने से अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगी है। राजीव नगर थाना क्षेत्र के मौर्य पथ स्थित मयूर विहार कॉलोनी के नारायण अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 201 में आग लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।


बताया जा रहा है कि फ्लैट संख्या 201 में बच्चे की मैगी खाने की जिद के बाद जैसे ही महिला ने गैस ऑन किया सिलेन्डर तेज धमाके के साफ विस्फोट कर गया। इस हादसे में मां और बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुट गई हैं।


इधर, गंभीर रूप से झुलसे मां-बेटे को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।