1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 23, 2024, 8:29:32 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पटना एम्स में एडमिट कराया गया है जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड की है। जहां दो बाइक की जोरदार टक्कर में तीन की जान चली गयी और दो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और दोनों आपस में ही टकरा गये। तीनों युवकों की रफ्तार ने जान ले ली। तीनों मृतक फुलवारीशरीफ के रानीपुर के रहने वाले थे।
मृतकों की पहचान बबलू प्रसाद के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक और धर्मेंद्र यादव के बेटे बंटी उर्फ सुमित राज के रूप में हुई है। अभिषेक शादीशुदा था और घर का इकलौता चिराग था जो न्यूज पेपर बांटने का काम करता था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की खबर मिलते ही रानीपुर इलाके में सन्नाटा पसर गया। वही एम्स में भर्ती घायलों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।