1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 13, 2024, 3:25:17 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बोरिंग रोड स्थित यमुना अपार्टमेंट में अगलगी की भीषण घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। जिसके बाद लोदीपुर से फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से भीषण आग को बुझाने में दमकर्मी लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अगलगी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आग की लपटों को देख अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी डर गये वो किसी तरह वहां से बाहर निकले।