1st Bihar Published by: Sabal Updated Nov 03, 2019, 8:37:07 AM
- फ़ोटो
PATNA : छठ पूजा के दौरान हादसे की एक ताजा खबर आ रही है। पटना के गंगा घाट पर डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसा जिले के बख्तियारपुर स्थित महादेव गंगा घाट पर हुआ है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक राहुल नाम का युवक छठ पूजा के दौरान महादेव घाट पर डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में किसी तरह से राहुल को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 23 साल का राहुल हकीकत पुर गांव का रहने वाला था। उसकी मौत होते ही छठ घाट पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया।