Hindi News / news / पटना के गोदाम में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

पटना के गोदाम में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Updated Dec 21, 2022, 12:15:04 PM

पटना के गोदाम में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

PATNA CITY : खबर राजधानी के पटना सिटी की है, जहां एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आगलगी के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते मौके पर फायर बिग्रेड की दर्जनों यूनिट पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुक्सान हो गया है। 



घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में स्थित( फिनोलेक्स बिजली बायर ) की है। यहां एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगी गई। इस दौरान वहां स्थिति ऐसी हो गई कि लोग इधर-उधर भागने लग गए। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दर्जनों यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। इस आगलगी की घटना में बिजली वायर के सैकड़ों बंडल जल कर खाक हो गए। 



स्थानीय लोगों ने आग लगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आपको बता दें आज पटना के धनरुआ थाना इलाके के इलाहाबाद बैंक के पास भी आगलगी की एक घटना घटी है। सुबह घने धुंध के कारण दो हाइवा में भिड़ंत हो गई जिसके बाद गाडी धूं-धूंकर जलने लगा।