1st Bihar Published by: Updated Apr 19, 2022, 9:09:31 AM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना के कई इलाकों में आज भी बिजली कटेगी। नाला उड़ाही समेत अन्य तरह के मेंटेनेंस के लिए आज कई इलाकों में बिजली कटने वाली है। बिजली कंपनी ने इसके लिए पहले से ही सूचना जारी कर दी है।
पटना का गोकुल पथ फीडर सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक बंद रहेगा। इस वजह से गोकुलपथ नाला पर, वेनू विहार कालोनी, एडीएम रोड, महेशनगर, रवि चौक, सीताराम पथ, नार्थ पटेलनगर रोड एक से आठ तक, बाबा चौक, बैंक कालोनी, केसरी नगर, मुर्गी फार्म, पंचमंदिर के आसपास बिजली गुल रहेगी।
सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच को-आपरेटिव फीडर बंद रहेगा। इस कारण रामलखन पथ, इंदिरा नगर, आरएमएस कालोनी, बिग्रहपुर, चांगर के आसपास बिजली नहीं रहेगी।