1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 16, 2024, 7:43:18 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के गेट नंबर 7 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब लोगों ने दो मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने दोनों की पिटाई इसलिए की क्योंकि वो नाबालिग लड़कियों से अचानक प्यार का इजहार करने लगे और I LOVE YOU कहने लगे। जिसका लड़कियों ने विरोध किया और इस बात की जानकारी साथ आए परिजनों को दे दी।
फिर क्या था दोनों मनचलों की परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी। फिर जैसे ही पता चला कि मामला छेड़खानी का है तब वहां मौजूद लोगों ने भी दोनों पर हाथ साफ किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में लिया। जिससे थाने में पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि दोनों लड़कियां राजीव नगर की रहने वाली है जो अपने परिवार के साथ गांधी मैदान में डिजनीलैंड मेला घूमने के लिए आई थी। इस दौरान गांधी मैदान के गेट नंबर-7 पर दोनों सेल्फी लेने लगी। इस बीच वहां खड़े एक लड़के से लड़की ने फोटो खींचने की बात कही। तब लड़का कहने लगा कि गांधी मैदान से अच्छा लोकेशन गंगा घाट है वहां चलों हम फोटो खींचेंगे।
लड़की ने जब मना किया तब युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन आई लव यू कहने लगा। इस बात से गुस्साईं लड़की ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को दौड़कर पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने उसकी खूब खातिरदारी की। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में लेकर थाने पर पहुंची जहां दोनों नाबालिग युवकों से पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।