Hindi News / news / पटना में 7 थानेदार का तबादला, CP गुप्ता को सचिवालय थाना से हटाया...

पटना में 7 थानेदार का तबादला, CP गुप्ता को सचिवालय थाना से हटाया गया

1st Bihar Published by: Updated Jul 27, 2022, 1:33:51 PM

पटना में 7 थानेदार का तबादला, CP गुप्ता को सचिवालय थाना से हटाया गया

- फ़ोटो

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटना के 7 थानेदारों का तबादला किया गया है। कोतवाली थानाध्यक्ष सुनिल सिंह को मोकामा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही मोकामा के थानेदार संजीत कुमार को कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया है। 


वही कई दूसरे थानेदारों की भी पोस्टिंग की गयी है। सचिवालय थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता को बाढ़ का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है जबकि उनकी जगह पुलिस केंद्र से भागीरथ प्रसाद को सचिवालय भेजा गया है। पुलिस केंद्र पटना से प्रदीप कुमार को बाढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है। 


वही सिगौड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार का तबादला दुल्हिन बाजार थाने में किया गया है जबकि दुल्हिन बाजार के थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सिगौड़ी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के निर्देश पर यह तबादला किया गया है।