1st Bihar Published by: Neeraj Kumar Updated Dec 07, 2019, 3:38:01 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को पुलिस कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 9 हजार रुपये की नकली नोट के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. क्रिमिनलों के पास से 4 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए हैं.
घटना पटना सिटी के खजेकला थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने नकली नोट के धंधे का एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 88 सौ रुपये नकली नोट और 72 सौ रुपये के साथ तीन कुख्यात अपराधियों को दबोचा है. इन अपराधियों के पास से 4 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस भी जब्त किये गए हैं. गिरफ्त अपराधियों के पास से दो बाइक भी बरामद किया गया है.
पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए खाजेकला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात बदमाश इलाके में नकली नोट का धंधा चला रहे हैं. पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर फौरन कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया.