Hindi News / news / पटना में हथियार के बल पर 90 लाख की लूट, अपराधियों ने पिस्टल...

पटना में हथियार के बल पर 90 लाख की लूट, अपराधियों ने पिस्टल से मारकर किया जख्मी

1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Feb 04, 2020, 7:05:31 PM

पटना में हथियार के बल पर 90 लाख की लूट, अपराधियों ने पिस्टल से मारकर किया जख्मी

- फ़ोटो

PATNA : PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहाँ अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक ज्वेलरी दुकान से 90 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए हैं. हथियार के बल पर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना जिले के दानापुर इलाके की है. जहां खगौल थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक ज्वेलरी दुकान में शटर गिराकर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दुकानदार के मुताबिक तक़रीबन 90 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक शटर गिराने के बाद अपराधियों ने फेस पर स्प्रे मारकर इस वारदात को अंजाम दिया.


इस बड़ी वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पिस्टल की बट से हमला कर क्रिमिनलों ने दुकानदार को जख्मी भी कर दिया है.