Hindi News / news / पटना में अपार्टमेंट से गिरकर एक मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क...

पटना में अपार्टमेंट से गिरकर एक मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर किया बवाल

1st Bihar Published by: Updated Dec 05, 2019, 7:42:52 PM

पटना में अपार्टमेंट से गिरकर एक मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर किया बवाल

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपार्टमेंट से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है. लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. उधर, मौत की खबर मिलते ही मजदूर के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना राजधानी के दीघा इलाके की है. जहां निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक अपार्टमेंट में काम चल रहा था. मजदूर भी काम में जुटा हुआ था. इस दौरान एक छोटी सी चूक के कारण मजदूर निर्माणाधीन अपार्टमेंट से निचे गिर गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 


मजदूर की मौत के बाद काम कर रहे दूसरे मजदूर और मिस्त्री मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर ने दम तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा दिया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम करे रहे आक्रोशित लोगों को मौके से हटाया. पुलिस ने बताया कि नाराज लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे.