Hindi News / news / पटना में अपराधियों का तांडव : पैसे की लेन देन को लेकर युवक...

पटना में अपराधियों का तांडव : पैसे की लेन देन को लेकर युवक को मारी गोली ; इलाके में मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 20, 2024, 12:47:24 PM

पटना में अपराधियों का तांडव : पैसे की लेन देन को लेकर युवक को मारी गोली ; इलाके में मचा हड़कंप

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आ रहा है। जहां पटना सिटी के मेहंदीगंज इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया है।


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मेहंदीगंज थाना क्षेत्र का है। जहां पैसे के लेन देन में अमरनाथ पंडित के बेटे संतोष कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। गोली लगने के बाद युवक घायल हो गया। जिसे पीएमसीएच में इलाज़ के लिए भर्ती किया गया है। जहां वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। फिलहाल अपराधियों के खिलाफ छापेमारी जारी है। वहीं मेहंदीगंज थानाध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि भी कर दी है।


उधर, इस घटना के बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि बिहार में अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लूट, चोरी, डकैती, हत्या, गोलीबारी की घटनाएं अब आम हो चुकी है। अपराधी पुलिस को हर दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर चुनौती दे रहे हैं। वहीं पुलिस फिलहाल इन मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है।