Hindi News / news / पटना में ऑटो और कार की ज़ोरदार टक्कर, एक की मौत, दो लोग...

पटना में ऑटो और कार की ज़ोरदार टक्कर, एक की मौत, दो लोग घायल

1st Bihar Published by: Updated Nov 24, 2022, 6:54:41 AM

पटना में ऑटो और कार की ज़ोरदार टक्कर, एक की मौत, दो लोग घायल

- फ़ोटो

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि  दो लोग बुरी तरह घायल हैं। घटना पटना से सटे परसा बाजार थाना क्षेत्र की है। यहां एक कार ने 2 ऑटो में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।


घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक  परसा थाना क्षेत्र में कार और ऑटो की टक्कर इतनी तेज थी कि कार और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ऑटो  में सवार एक शख्स की मौत भी हो गयी। वहीं, दो लोग बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती  किया गया है।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने लगी। वहीं, परसा थाना प्रभारी ने बताया कि तेज रफ़्तार से आ रहा ऑटो कार से टकरा गया। इस घटना की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।