1st Bihar Published by: Updated Oct 22, 2019, 4:34:59 PM
- फ़ोटो
PATNA: एक बड़ी खबर पटना से आ रही है. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है.
बताया जा रहा है कि किसी बीमारी के बाद बच्चे को बोरिंग रोड स्थिति उदयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उसकी मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.
मृत बच्चा खगड़िया जिले का रहने वाला था. फिलहाल हंगामा शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. हंगामा के कारण सड़क पर जाम की स्थिति हो गई. फिलहाल पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है.