Hindi News / news / पटना में बड़ा हादसा, मौके पर 2 की मौत, 2 की हालत नाजुक...

पटना में बड़ा हादसा, मौके पर 2 की मौत, 2 की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Updated Nov 19, 2019, 1:34:43 PM

पटना में बड़ा हादसा, मौके पर 2 की मौत, 2 की हालत नाजुक

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं इस हादसे में दो लोगो गंभीर रुप से घायल हो गए है. 

हादसा पटना सिटी के फतुहा थाना इलाके के नयका रोड हॉल्ट के पास की है, जहां तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी और उसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. 


इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है.