Hindi News / news / पटना में बड़ी संख्या में थानेदारों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश;...

पटना में बड़ी संख्या में थानेदारों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश; देखिए.. पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 22, 2023, 8:32:55 PM

पटना में बड़ी संख्या में थानेदारों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश; देखिए.. पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से आ रही है, जहां राजधानी पटना में बड़ी संख्या में थानेदारों का दूसरे थानों में तबादला कर दिया गया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा की तरफ से तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। एसएसपी ने सभी थानेदारों को जल्द से जल्द नए थानों में योगदान करने का निर्देश दिया है।


एसएसपी राजीव मिश्रा की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, पुनपुन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को पालीगंज का थानेदार बनाया गया है। उत्तम कुमार को शाहपुर थानाध्यक्ष, अथमलगोला के थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को दीदारगंज, श्रीकृष्णापुरी थाने में तैनात क.अ.नि पिंकी प्रसाद को बुद्धाकालोनी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार को पाटलिपुत्र, नेउरा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी को महिला थाना का थानेदार बनाया गया है।