पटना में बोले लालू..शरद पवार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 03, 2023, 4:49:02 PM

पटना में बोले लालू..शरद पवार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

- फ़ोटो

DESK: महाराष्ट्र में सियासी फेरबदल और एनसीपी में टूट के बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि शरद पवार एक ताकत का नाम है। जिसे हिलाने का काम किया जा रहा है। शरद पवार की अपनी शक्ति और हैसियत है। शरद पवार के सामने भाजपा फेल हो जाएगी।


उन्होंने कहा कि शरद यादव का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। लालू ने आगे कहा कि बीजेपी का सफाया हो रहा है। बिहार में तो बीजेपी का खेल चलने वाला ही नहीं है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा शरद पवार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। शरद एक हैसियत हैं और एक ताकत हैं। उस ताकत को नरेंद्र मोदी ने हिलाने की कोशिश की है। इस कोशिश में सब फेल हो जाएंगे