Hindi News / news / पटना : गांधी सेतु पुल पर चलती कार में आग लगने से मची...

पटना : गांधी सेतु पुल पर चलती कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग

1st Bihar Published by: Updated Nov 12, 2019, 9:13:41 PM

पटना : गांधी सेतु पुल पर चलती कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गांधी सेतु पुल पर अचानक एक चलती कार में आग लग गई. आग लगते ही कार में बैठे लोग और ड्राइवर अपनी जान बचाकर भाग निकले. मौके से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 


घटना पटना सिटी इलाके की है. जहां गांधी सेतु पुल पर पिलर नंबर 46 के पास अचानक एक चलती कार में आग लग गई. गाड़ी में बैठे लोग और ड्राइवर अपनी जान बचाते हुए गाड़ी से बाहर निकले. मिली जानकारी के मुताबिक कार हाजीपुर से पटना की ओर आ रही थी. इतने में कार के इंजन में अचानक से आग लग गई. जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


आनन-फानन में कार के ड्राइवर ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.