Hindi News / news / BIHAR NEWS : पटना में चलती ट्रक में अचानक से लगी आग, ड्राइवर...

BIHAR NEWS : पटना में चलती ट्रक में अचानक से लगी आग, ड्राइवर ने इस तरह बचाई अपनी जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 28, 2024, 9:38:08 AM

BIHAR NEWS : पटना में चलती ट्रक में अचानक से लगी आग, ड्राइवर ने इस तरह बचाई अपनी जान

- फ़ोटो

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के समीप धान लदे ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग फैलने लगी। उसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नही हुआ है।


जानकारी के अनुसार अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के निकट धान लदे एक ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां दनादन घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ट्रक में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। ट्रक में आग लगते हीं अफरातफरी की स्थिति हो गई। ट्रक के ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक में रका सामान जल कर स्वाहा हो गया।


इधर, घटना के बाद पुलिस की टीम मामले की जानकारी लेने में जूट गई है। इसके साथ ही यह भी जानकारी ले जा रही है कि इस घटना के पीछे की वजह कहीं शार्ट सर्किट तो नहीं है। इसके साथ ही कई अन्य अहम बिंदु पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जांच  की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले का हकीकत सामने आ सकेगा।