Hindi News / news / पटना में चौकीदार की हत्या, ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका

पटना में चौकीदार की हत्या, ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2022, 11:28:36 AM

पटना में चौकीदार की हत्या, ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका

- फ़ोटो

PATNA : पटना से सटे बिहटा में चौकीदार की हत्या कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई है। चौकीदार का शव को घर से कुछ ही दूरी पर बरामद किया गया है। घटना बिहटा थानाक्षेत्र के बोरिंग ऑफिस परिसर की है। मृतक बिहटा के जिनपुरा गोरिया स्थान का रहने वाला राकेश पासवान है जो एक चौकीदार था। सूचना पाकर स्थानीय थानाअध्यक्ष और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। 



घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। थाना अध्यक्ष सनोवर खान दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर अपराधी की तलाश की जा रही है। मृतक की पत्नी और बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई है। वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चौकीदार कल यानी रविवार को बिहटा थाना से डियूटी कर घर के लिये निकला थे। जब उसे घर लौटने में देर हुई तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद बिहटा बोरिंग ऑफिस के परिसर में एक शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।