ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education: बिहार के इस जिले में टीचरों ने किया बड़ा खेल, अब चली जाएगी नौकरी PATNA NEWS: राजधानी में डीलर पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा Bihar SIR : SIR के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने राजद और कांग्रेस को लगाई फटकार, जानिए क्या कहा Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा को कितने दिनों तक घर पर रखना है शुभ? जानें... परंपरा और मुहूर्त BIHAR STF : बिहार चुनाव से पहले एक्शन में पुलिस टीम, इन राज्यों में भी दिखा बिहार STF का एक्शन Bihar News: बिहार के कई फर्जी शिक्षकों पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी Bihar Transport Department : कट गया गलत चालान तो नहीं हो परेशान, इस तरह हल होगी आपकी समस्या PM MODI IN BIHAR : हर घुसपैठियों को देश से बहार करके रहेंगे मोदी, कहा ...बिहार के लोगों का हक़ नहीं होने देंगे गायब Akshay Kumar: "अक्षय को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वो हक़दार हैं", बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक का बड़ा खुलासा Bihar News: बिहार के इस जिले में 13 नई सड़कों का निर्माण, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

पटना : दशहरा मेले में छेड़खानी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, फायरिंग में 2 लोगों को लगी गोली

1st Bihar Published by: Updated Sat, 16 Oct 2021 07:03:38 AM IST

पटना : दशहरा मेले में छेड़खानी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, फायरिंग में 2 लोगों को लगी गोली

- फ़ोटो

PATNA : दशहरा के मौके पर पटना पुलिस ने भले ही चाक चौबंद इंतजाम का दावा किया हो लेकिन इसके बावजूद लगातार अपराधिक घटनाएं होती रहीं। दशहरा मेले के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो गुटों में भिड़ंत की खबर सामने आई है, घटना बीती रात की है। इस विवाद में फायरिंग हुई और 2 लोग घायल भी हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


छेड़खानी को लेकर यह घटना पालीगंज थाना इलाके से सामने आई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के चंदौस मोड़ के पास दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान वहां कई असामाजिक तत्व के लोग भी मौजूद रहते हैं। शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को देखने निकली गांव की महिलाओं और लड़कियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसको लेकर लड़कियों ने परिवार वालों से शिकायत की जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और असामाजिक तत्व आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल दहशत भरा हो गया। 


दो गुटों के बीच हुई मारपीट में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान 2 लोगों को गोलियां भी लगी हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पालीगंज कई दफे इलाके में असामाजिक तत्वों को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से शिकायत की जा चुकी थी लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक गोली भी बरामद की है। इस घटना में पालीगंज के रहने वाले पिंकू कुमार और चिंकू कुमार को गोली लगी है। अब पुलिस यह दावा कर रही है कि वह इस मामले में अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।