1st Bihar Published by: Updated Nov 06, 2021, 6:20:36 PM
- फ़ोटो
PATNA: चित्रगुप्त पूजा के मौके पर पटना के विभिन्न इलाकों में भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित की गयी। बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने पटना के कई पूजा पंडालों का भ्रमण कर चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर , खगोल अनिसाबाद, बेऊर, महावीर नगर , गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़, अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमान नगर, चौक शिकारपुर, सैदपुर , कदमकुआं , दरियापुर , लोहानीपुर, बांकीपुर, बोरिंग रोड सहित पटना के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के पूजा पंडालों का भ्रमण किया। बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त से आशीर्वाद लिया और देश और बिहार वासियों के लिए स्वास्थ और समृद्धि की कामना की।
आरके सिन्हा ने आदि चित्रगुप्त मंदिर पटना सिटी में चित्रगुप्त पूजा में शामिल हुए और कल सामूहिक विसर्जन की तैयारी के संबंध में चर्चा की। जैसा कि आपकों ज्ञात होगा कि पटना के सभी चित्रगुप्त पूजा समिति ,सहाय सदन ,तारामंडल के सामने पटना में एकत्रित होती है और वही से सामूहिक विसर्जन के लिए चलकर आदि चित्रगुप्त मंदिर, नौजरघाट, पटना सिटी के लिए प्रस्थान करती है।