1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Oct 27, 2021, 4:05:49 PM
- फ़ोटो
PATNACITY: पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। आनन फानन में उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
युवक की पहचान गोलू के रूप में हुई है। घटना पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर हॉस्टल के पास उस वक्त हुई जब युवक घर की ओर जा रहा था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
युवक को गोली क्यों मारी गयी इसका पता अब तक नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।