Hindi News / news / पटना में डीजे कारोबारी की हत्या से हड़कंप, घर बुलाकर बदमाशों ने मारी...

पटना में डीजे कारोबारी की हत्या से हड़कंप, घर बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Oct 28, 2022, 1:51:03 PM

पटना में डीजे कारोबारी की हत्या से हड़कंप, घर बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली

- फ़ोटो

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक डीजे कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सचिवालय थाना स्थित आर ब्लॉक के रोड संख्या 1 की है। अपराधियों की गोली से घायल हुए डीजे कारोबारी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक डीजे कारोबारी की पहचान शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात शत्रुघ्न कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकला था। इसी बीच डीजे कारोबारी के दोस्त ने उसे अपने घर बुलाया। शत्रुघ्न जब अपने दोस्त के घर पहुंचा तो वहां पहले से एक शख्स मौजूद था। दोनों ने कारोबारी से दो सौ रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने शत्रुघ्न को गोली मार दी और शत्रुघ्न के पास मौजूद पैसों को लूटकर फरार हो गए।


वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डीजे कारोबारी को पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।