Hindi News / news / पटना में दो युवकों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत; दूसरे...

पटना में दो युवकों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत; दूसरे का चल रहा इलाज

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 30, 2024, 11:39:18 AM

पटना में दो युवकों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत; दूसरे का चल रहा इलाज

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके में दानापुर से निकल कर सामने आया है। जहां देर रात गोला रोड में दो युवकों को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ के आलमपुर निवासी विनोद राय के 32 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। जख्मी युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। राहुल अपनी मां की मौत के बाद अपने गांव आलमपुर में नहीं रहता था, बल्कि दानापुर के आशोपुर ननिहाल में रहता था। आलमपुर फुलवारी निवासी मृतक राहुल के पिता विनोद राय पेंट का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा राहुल दानापुर में अपने ननिहाल आशापुर में रहता था। घर में राहुल के दो छोटे भाई नीतीश और रोहित हैं। 


इस घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि रौनी सिंह नामक व्यक्ति ने राहुल को बुलाया था। राहुल प्रिंस के फॉर्चूनर पर मोहित के साथ गया था। परिवार के अनुसार रौनी सिंह ने गोली मारकर हत्या की है। अभी जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।