Hindi News / news / पटना में एक गाड़ी से मिले 6.50 लाख रुपये, इनकम टैक्स के पास...

पटना में एक गाड़ी से मिले 6.50 लाख रुपये, इनकम टैक्स के पास पुलिस ने पकड़ा

1st Bihar Published by: Updated Feb 10, 2020, 7:01:24 PM

पटना में एक गाड़ी से मिले 6.50 लाख रुपये, इनकम टैक्स के पास पुलिस ने पकड़ा

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने एक गाड़ी से 6.50 लाख रुपये रुपये बरामद किये हैं. पुलिस ने गाड़ीवाले को हिरासत में लिया है. गाड़ी चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश रुपये बरामद किये गए हैं. पुलिस आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है. 


घटना कोतवाली थाना इलाके के इनकम टैक्स गोलंबर की है. जहां गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नगद रुपये बरामद किये हैं. वाहन चेकिंग में 6.50 लाख कैश रुपये पुलिस को मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस गाड़ियों की छानबीन कर रही थी. इस दौरान एक संदिग्ध पर नजर पड़ी. पुलिस ने जब उसकी गाड़ी की तलाशी शुरू की तो उनको भारी मात्रा में रखे गए नोट मिले. 


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 6.50 लाख रुपये को आयकर विभाग को सौंपा गया है. हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.