Hindi News / news / पटना में फिर मर्डर, अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली

पटना में फिर मर्डर, अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Feb 23, 2020, 9:39:43 AM

पटना में फिर मर्डर, अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में इन दिनों क्राइम पूरी तरह अनकंट्रोल हो गया है. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है. अपराधियों ने एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के बाढ़ इलाके की है. जहां अथमलगोला थाना के हासन चक गांव में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई. इस घटना में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वहीं, दूसरी ओर मृतक के घर में मातम का माहौल है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.