Hindi News / news / पटना में एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर, निर्माणाधीन बिल्डिंग...

पटना में एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर, निर्माणाधीन बिल्डिंग की मिट्टी धंसने से हुआ हादसा

1st Bihar Published by: Updated Jan 12, 2023, 5:12:59 PM

पटना में एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर, निर्माणाधीन बिल्डिंग की मिट्टी धंसने से हुआ हादसा

- फ़ोटो

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। निर्माणाधीन बिल्डिंग की मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना एसपी वर्मा रोड की है। कुछ लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हुई है। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को मलबे से निकाला गया है।