1st Bihar Published by: Updated Aug 06, 2022, 4:52:48 PM
- फ़ोटो
PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दानापुर के नासरीगंज घाट के पास की है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में दोनों लड़कों की तलाश में जुट गई है।
दोनों किशोर की पहचान बीबीगंज और लाभतल निवासी 16 वर्षीय साहिल कुमार और 18 वर्षीय गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कई युवक गंगा में स्नान करने के लिए नासरीगंज घाट पहुंचे थे। दोनों लड़के भी नहाने के लिए गंगा में उतरे थे, इसी दौरान गहराई का पता नहीं चलने से दोनों डूब गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और गंगा में डूबे दोनों लड़कों की तलाश में जुट गई है। इधर, दो लड़कों के डूबने की खबर सुनकर मौके पर आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।