Hindi News / news / पटना में गोली मारकर युवक का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

पटना में गोली मारकर युवक का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Aug 13, 2022, 9:21:00 AM

पटना में गोली मारकर युवक का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। ताज़ा मामला पटना का है, जहां बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के सुल्तान गंज थाना क्षेत्र के शाहगंज स्थित मोहमदपुर इलाके की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 




मृतक की पहचान मुन्ना के रूप में की गई है, जिसे अपराधियों ने पटना सिटी के सुल्तान गंज थाना क्षेत्र के शाहगंज स्थित मोहमदपुर इलाके में गोली मार दी। गोली लगने के थोड़ी ही देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की हत्या किसने की और इसके पीछे कारण क्या है। 




घटना के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। वारदात को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।