1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2024, 12:22:38 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां कदमकुआं थानाक्षेत्र स्थित तिब्बी कॉलेज में भीषण आग लग गई है। अगलगी की घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई है।
बताया जा रहा है कि कॉलेज में लगी एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले पटना जंक्शन के पास स्थित चर्चित पाल होटल में भयंकर आग लगी थी। अगलगी की इस घटना में कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनभर लोग बुरी तरह झुलस गए थे।