1st Bihar Published by: Updated Feb 10, 2020, 8:16:36 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने जेडीयू के एक युवा नेता की जान से मारने की कोशिश की है. अपराधियों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना जिले के बाढ़ इलाके की है. जहां बख्तियारपुर थाना इलाके के बाजार में अपराधियों ने जेडीयू के नेता की मर्डर की कोशिश की है. देर शाम अपराधियों ने जेडीयू के युवा नेता के ऊपर जानलेवा हमला किया. मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू का युवा नेता राजकुमार राजू एक मेडिकल दुकान पर था. इस दौरान उसे देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
इस घटना में हालांकि किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. जेडीयू के युवा नेता की बाल-बाल जान बची है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस घटना की छानबीन में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.