Hindi News / news / बारिश में उतराने लगी सरकार, बिहार सरकार के कई मंत्रियों के बंगले में...

बारिश में उतराने लगी सरकार, बिहार सरकार के कई मंत्रियों के बंगले में जलजमाव

1st Bihar Published by: Updated Jun 28, 2020, 3:27:30 PM

बारिश में उतराने लगी सरकार, बिहार सरकार के कई मंत्रियों के बंगले में जलजमाव

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना में हुई बारिश से कई एरिया में जल जमाव हो गया है. स्थिति ऐसी हो गई है कि बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर यादव समेत कई मंत्रियों के बंगले में जलजमाव हो गया है. जल जमाव से खुद मंत्री जी परेशान हैं. ऐसे में आप उम्मीद कर सकते हैं कि आमलोगों का हाल क्या होगा. 


पिछली बार दावा किया गया था कि इस बार पटना डूबेगा नहीं, लेकिन थोड़ी सी बारिश ने सरकार के दावे को धो डाला है. हर बार की तरह यह दावा भी फेल हुआ है. पटना के कई एरिया में जल जमाव हुआ है. जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. सड़कों पर जल जमाव है.

ये तो अभी ट्रेलर है

बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है. कई जिलों में तेज बारिश कई दिनों से हो रही है, लेकिन पटना में पांच-सात घंटों के गेप पर बारिश हो रही वह भी कही हल्की तो कभी तेज. ऐसे में अभी से ही जल जमाव शुरू हो गया है. यह जल जमाव पिछले साल की याद ताजा कर रहा है. लोगों को डर है की कही फिर से पटना डूब न जाए. सरकार और अधिकारियों ने दावा किया था कि इस बार पटना नहीं डूबेगा, लेकिन जल जमाव होने लगा है. कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार हुए जल जमाव का निरीक्षण किया था. लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ है. स्थिति वही है. यह जल जमाव तो पटना डूबने का ट्रेलर हैं. पूरी फिल्म भी इस मानसून में जल्द ही दिख जाएगी.