1st Bihar Published by: Updated Apr 03, 2020, 7:44:04 AM
- फ़ोटो
PATNA: घर के छत पर महिला पति के साथ सो रही थी. इस दौरान ही पांच की संख्या में बदमाश आए और उससे उठाकर ले गए. उससे निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी. घटना घोसवरी थाना क्षेत्र की है.
विरोध करने पर पति को पीटा
जब सभी महिला को ले जा रहे थे उस दौरान पति ने विरोध किया तो दबंगों ने पति की भी बुरी तरह से पिटाई कर दी और महिला का गांव के बाहर ले जाकर पिटाई करने लगे. इस दौरान उसके कपड़े खोल दिए. महिला ने गोसाई गांव के कई लोगों पर केस दर्ज कराया है.
फसल काटने को लेकर विवाद
पुलिस के अनुसार इस घटना का कारण फसल का विवाद है. आरोपी संजीत सिंह डेढ़ बिगहा जमीन पर महिला का पति खेती करता था. खेत के फसल बंटवारे को लेकर ही दोनों में विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है.