Hindi News / news / लॉकडाउन में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांट रहे पप्पू बिग्रेड के अध्यक्ष

लॉकडाउन में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांट रहे पप्पू बिग्रेड के अध्यक्ष

1st Bihar Published by: Updated Apr 16, 2020, 4:38:00 PM

लॉकडाउन में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांट रहे पप्पू बिग्रेड के अध्यक्ष

- फ़ोटो

PATNA: लॉकडाउन में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री पहुंचान में पप्पू यादव की टीम लगी हुई है. आज पप्पू बिग्रेड के अध्यक्ष राजू दानवीर ने पटना के कई जगहों पर खाद्यान का वितरण किया. 

कॉल कर मदद मांग रहे लोग

राजू पटना के कई स्थानों से फोन आने के बाद जरूरतमंद परिवारों के घर तक खाद्य सामग्री पहुंचा रहे है. अपने सथियों द्वारा जो प्रति दिन सैकड़ों फोन आते हैं और राजू दानवीर का प्रयास रहता है कि सभी तक खाद्य सामग्री पहुंचा. राजू दानवीर तमाम लोगों से आग्रह कर रहे कि सभी लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और सभी से सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें.

जब से लॉकडाऊन हुआ तब से राजू दानवीर ने पाटलिपुत्रा जंक्शन के नजदीक, दानापुर, राजा बजार,नेपाली नगर, बोरिंग रोड, इनकम टैक्स गोलंबर के नजदीक, कोतवाली के निकट, गांधी मैदान, समेत कई जगहों पर खाद्यान का वितरण कर चुके हैं.