Hindi News / news / पटना में पीपा पुल से टकराया सैलानियों का जहाज, कई लोग जख्मी, परिचालन...

पटना में पीपा पुल से टकराया सैलानियों का जहाज, कई लोग जख्मी, परिचालन बंद

1st Bihar Published by: Updated Dec 04, 2019, 5:11:12 PM

पटना में पीपा पुल से टकराया सैलानियों का जहाज, कई लोग जख्मी, परिचालन बंद

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. पीपा पुल से सैलानियों का जहाज टकराने से कई लोग जख्मी हो गए हैं. मौके पर अफरातफरी का माहौल है. स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है. सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. 


घटना पटना के आलमगंज थाना इलाके के कच्ची दरगाह की है. जहां पीपा पुल से सैलानियों की जहाज टकराने से अफरा-तफरी मची हुई है. कई सैलानियों के चोटिल होने की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक गंगा नदी में सैलानियों की एक जहाज चल रही थी. इस दौरान जहाज कच्ची दरगाह के पास पीपा पुल से टकरा गई. बताया जा रहा है कि कई सैलानियों को चोट आया है. जहाज के टकराने से पीपा पुल ध्वस्त हो गया है. पुल पर आवाजाही ठप हो गई है. 


आलमगंज थाना से मिली सूचना के मुताबिक फिलहाल परिचालन बंद है. जहाज को पुल से निकाला जा  रहा है. सभी सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. कुछ सैलानियों को चोटें आई हैं. जिनका इलाज कराया जा रहा है.