Hindi News / news / राजनाथ सिंह का दो टूक एलान : अब केवल POK पर बात होगी,...

राजनाथ सिंह का दो टूक एलान : अब केवल POK पर बात होगी, सत्ता से ऊपर है राष्ट्रहित

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Sep 22, 2019, 3:08:12 PM

राजनाथ सिंह का दो टूक एलान : अब केवल POK पर बात होगी, सत्ता से ऊपर है राष्ट्रहित

- फ़ोटो

PATNA : जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के फैसले पर जन जागरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक ऐलान कर दिया है कि अब आगे केवल POK यानी पाक अधिकृत कश्मीर पर ही बात होगी. 

अखंड भारत का सपना पूरा

एसके मेमोरियल हॉल में जन जागरण कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग था लेकिन धारा 370 उसे हमेशा भारत से अलग रखा. केंद्र की मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लेकर अखंड भारत का सपना पूरा किया है. 

सत्ता से ऊपर राष्ट्रहित

राजनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए सत्ता से ऊपर राष्ट्रहित है. भारत की स्वतंत्रता और एकजुटता कैसे कायम रहे सरकार हमेशा इसके लिए सतत प्रयासरत रहेगी.