Hindi News / news / पटना में एक महिला की दर्दनाक मौत, बाइक में टक्कर मारने के...

पटना में एक महिला की दर्दनाक मौत, बाइक में टक्कर मारने के बाद नहर में गिरी स्कार्पियो

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Dec 29, 2019, 8:19:20 AM

पटना में एक महिला की दर्दनाक मौत,  बाइक में टक्कर मारने के बाद नहर में गिरी स्कार्पियो

- फ़ोटो

PATNA : भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. पटना में हुए इस भीषण रोड एक्सीडेंट में बाइक में टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो नगर की खाई में पलट गई. एक अन्य युवक भी इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक महिला युवक की मां बताई जा रही है. घटना की खबर मिलते ही घर में मातम पसरा है.


घटना पटना जिले के रानीतालाब थाना इलाके की गई. जहां मधुबन गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने बेटे अंकित के साथ बाइक से जा रही थी. इस दौरान एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण महिला की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बिक्रम पीएचसी में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि स्कार्पियो गाड़ी काफी तेजी से आ रही है. जिसने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर की खाई में पलट गई. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद पुरा परिवार सदमे में है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.