Hindi News / news / पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार दो लड़कों की मौत

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार दो लड़कों की मौत

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Dec 09, 2019, 8:19:02 PM

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार दो लड़कों की मौत

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है. दोनों युवक देर शाम अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान सड़क हादसे में उनकी जान चली गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां सहररामपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक पैक्स चुनाव के बाद बक्शा जमा कर के नौबतपुर से घर लौट रहे थे. इस दौरान उनकी तेज रफ़्तार बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई. इस भीषण टक्कर के बाद दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची नौबतपुर थाना की टीम ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया. नौबतपुर के थानेदार ने बताया कि दोनों युवक बकुआँ गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान गोरख कुमार और हरिओम कुमार के  रूप में की गई है. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा है.