1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Nov 28, 2019, 5:54:09 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों के घरों में मातम का माहौल है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नौबतपुर थाना इलाके के भेलूरा रामपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचे दोनों युवकों की जांच के बाद डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.