1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Nov 09, 2019, 1:44:56 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. तेज रफ़्तार से आ रही हाइवा के ऑटो के ऊपर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई. जबकि इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना राजधानी के बेउर थाना इलाके की है. जहां बरहमपुर में हुए सड़क हादसे में युएव्क की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक हाइवा तेज रफ़्तार से आ रही थी और वह अचानक से एक ऑटो के ऊपर पल गई. ऑटो में कई लोग सवार थे. जिसमें से एक युवक ने दम तोड़ दिया. दो लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जख्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है.