Hindi News / news / पटना में शारदीय नवरात्र की धूम: महासप्तमी पर CM नीतीश ने खाजपुरा में...

पटना में शारदीय नवरात्र की धूम: महासप्तमी पर CM नीतीश ने खाजपुरा में की पूजा-अर्चना, माता रानी से प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 09, 2024, 7:21:13 PM

पटना में शारदीय नवरात्र की धूम: महासप्तमी पर CM नीतीश ने खाजपुरा में की पूजा-अर्चना, माता रानी से प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

- फ़ोटो

PATNA: बिहार सहित देशभर में शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। माता के दरबार में आम से लेकर खास लोग भी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के खाजपुरा स्थित माता रानी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे।


जहां पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। महासप्तमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा समिति, खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा आश्रम शेखपुरा, पटना के पंडाल में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।