Hindi News / news / पटना पुलिस को खुली चुनौती, थाने के पास दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट

पटना पुलिस को खुली चुनौती, थाने के पास दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट

1st Bihar Published by: Updated Jan 27, 2020, 3:07:38 PM

पटना पुलिस को खुली चुनौती, थाने के पास दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थामने का नाम नहीं ले रहा है. क्रिमिनलों ने पटना पुलिस की नाम में भी दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. अपराधी थाना के पास से दिनदहाड़े तकरीबन 2.80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के दानापुर इलाके की है. जहां खगौल थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधी 2.80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक एक शख्स बैंक से रुपये निकाल कर जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार अपराधी उससे रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. वारदात के दौरान व्यक्ति ने काफी शोर मचाया लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए. 


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है.