Hindi News / news / पटना में ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, खुद को भी किया शूट

पटना में ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, खुद को भी किया शूट

1st Bihar Published by: Updated Nov 29, 2019, 9:13:53 AM

पटना में ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, खुद को भी किया शूट

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी है. प्रेमिका को गोली मारने के बाद लड़के ने खुद को भी शूट कर लिया है.


घटना शास्त्रीनगर इलाके की है. वहीं इस घटना में लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि लड़की की हालत गंभीर है. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.


बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्से में ब्वॉयफ्रेंड नें अपनी प्रेमिका को पहले गोली मार दी फिर खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश चल रही है.